कोरोना संकट बीच समाजवादी पार्टी संगठन की मजबूती में जुट गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नेतृत्व पर पार्टी ने नौ जिलों के जिलाधिकारियों की लिस्ट घोषित की है। लंबे समय बाद पार्टी में जिलाधिकारियों की घोषणा की गई है। सपा के इस कदम को आगामी पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बहराइच जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राम हर्ष यादव और फैजाबाद की जिम्मेदारी गंगा सिंह को दी गई है। इसके अलावा प्रमोद यादव को कानपुर देहात, ई बीरेंद्र को रायबरेली, अनुज सिंह को चित्रकूट और जयबीर सिंह को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पृथ्वीपाल को सुलतानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है वहीं, सुलतानपुर महासचिव की जिम्मेदारी सलाउद्दीन को दी गई है।
यह है पूरी लिस्ट
- बहराइच जिलाध्यक्ष- राम हर्ष यादव
- फैजाबाद जिलाध्यक्ष- गंगा सिंह
- कानपुर देहात जिलाध्यक्ष- प्रमोद यादव
- रायबरेली जिलाध्यक्ष- ई. वीरेंद्र
- चित्रकूट जिलाध्यक्ष- अनुज सिंह
- मुरादाबाद जिलाध्यक्ष- जयवीर सिंह
- सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष- पृथ्वी पाल
- सुल्तानपुर महासचिव- सलाउद्दीन
- श्रावस्ती जिलाध्यक्ष- सरबजीत
- झांसी जिलाध्यक्ष- महेश कश्यप