सांप, शेर और मगरमच्छों के बीच फंसा यह लड़का, दिमाग लगाओ और बताओ कैसे बचेगा…

अब आप बताओं आप ऐसे ऐसे हालातों में क्‍या करेंगे ?

37013
Share on Facebook
Tweet on Twitter

अक्‍सर लोग अपने बारे में यह बखान करते हैं कि वे बहुत दिमाग वाले हैं। हर परेशानी में वह दिमाग से काम लेते हैं, लेकिन शायद वे यह भूल जाते हैं कि कई बार ऐसा वक्‍त आता है जब दिमाग काम करना बंद कर देता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं तो जरा बताओं कि अगर आप सांप, शेर और मगरमच्‍छों के बीच फंस जाएंगे तो क्‍या करेंगे। नीचे दिए इस पूरे मामले को पढ़ो और फिर दिमाग की बत्‍ती जलाओ…

चारों ओर मौत खड़ी
जी हां इस फोटो में एक लड़का एक पेड़ पर लटका है। पेड़ आधा कटा है जिससे किसी भी वक्‍त वह गिर सकता है। ऐसे में वह अपने बचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसके आस-पास और ज्‍यादा मुश्‍िकले हैं। पेड़ के ऊपर जिधर से चढ़ा उतरा जाता है उस तरफ एक सांप बैठा है। पेड़ के नीचे एक तरफ पानी भरा है जिसमें दो मगरमच्‍छ है। वहीं पेड़ के जिस ओर सूखा है वहां पर शेर खड़ा है। अब जरा बताओ यह लड़का कैसे बचेगा। आप अब करो अपने दिमाग का इस्‍तेमाल क्‍योंकि लड़का जिस ओर जाएगा उसकी जान खतरे में हैं। अब आप बताओं आप ऐसे ऐसे हालातों में क्‍या करेंगे।

कोई नहीं आप ज्‍यादा दिमाग पर जोर न दीजिए। इसका जवाब इतना आसान नहीं है। इसके तीन जवाब हैं।

पहला जवाब यह है कि लड़का एक हाथ से सांप की पूंछ को पकड़े और उसे नीचे शेर की ओर फेंके। शेर डर जाएगा और पेड़ के पास से थोड़ा दूर होगा। जिससे लड़का नीचे उतरकर जड़ के पास पड़ी कुल्‍हाड़ी को उठा लेगा और शेर को काट देगा। इसके बाद उसे भूखे मगरमच्‍छों के पास खाने के लिए पानी में फेंक देगा। इस तरह से उसकी जान बच पाएगी।

इसका दूसरा रास्‍ता है कि लड़के को नींद से जगना होगा ऐसी चीजें सिर्फ सपने में होती हैं।

वहीं तीसरा हल यह है कि भगवान से दुआ करना ही बेस्‍ट है।