पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने की ऐसी घिनौनी हरकत, जिसे देखकर लोग हो गये हैरान

पति-पत्नी की लड़ाई में जो सजा बेटे को मिली वो भी मां के हाथों उसकी कहानी डरा देने वाली है

9474
Share on Facebook
Tweet on Twitter

जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिला ने पति से नाराजगी के चलते अपने डेढ़ साल के बेटे का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस कलयुगी मां के करतूत से सभी न सिर्फ मां की ममता को शर्मशार किया है बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर कर दिया है।

पति-पत्नी की लड़ाई में जो सजा बेटे को मिली वो भी मां के हाथों उसकी कहानी डरा देने वाली है। जानकारी के अनुसार, पत्नी का अपने पति से विवाद काफी समय से चलता आ रहा है। कुछ माह पहले अपने पत्नी ने पति को भी जहर देकर मारने का प्रयास कर चुकी है। दरअसल बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाने इलाके के जट्टीपुरा के रहने वाली प्रियंका का अपने पति अशोक से आये दिन विवाद होता रहता था

 

इसी विवाद के चलते 2 दिन पहले प्रियंका ने अपने पति अशोक को चाय में ज़हरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का भी प्रयास किया था लेकिन अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बामुश्किल पति अशोक की जान बच गयी। पति के बच जाने पर बौखलाई पत्नी प्रियंका ने पति को सबक सिखाने के लिए अपने ही एक साल के मासूम बच्चे की गला घोटकर हत्या कर दी है।

पति अशोक ने अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी बिजनौर अतुल शर्मा ने बताया की इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने आनन-फानन में बच्चे का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।