पिछले साल अक्टूबर महीने से लापता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का छात्र नजीब अहमद हाईटेक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के लिए चुनौती बन गया है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के लापता छात्र नजीब अहमद को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि छात्र नजीब केस में जांच के दौरान उसके, खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से किसी प्रकार के जुड़ाव की जानकारी नहीं सामने आई है। नजीब के ISIS से संबंधित जानकारी जुटाने से संबंधित जानकारी पर दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने दो टूक कहा है कि इस तरह की बात जांच में सामने नहीं आई है।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से लापता एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद को लेकर कैंपस का माहौल अब भी गर्म है। इस बीच नजीब अहमद की ब्राउजिंग हिस्ट्री की रिपोर्ट से पता चला था कि वह खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़ी जानकारी जुटा रहा था।