वीडियो : वेंकैया नायडू ने संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष को शांत करने के लिए किया कुछ ऐसा कि विपक्ष के नेता भी…

191
Share on Facebook
Tweet on Twitter

सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग ख़त्म होते ही शाम को बीजेपी के उपराष्ट्रपति के उम्मीद्वार की घोषणा कर दी गयी| बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए   एम. वेंकैया नायडू के नाम का एलान किया| इसके बाद लोगो ने इन्टरनेट पर नायडू के बारे में खोजना शुरू कर दिया, लोग वेंकैया नायडू के बारे में जानना चाहते है|  वेंकैया नायडू के राजनीतिक जीवन के बारे में अधिकतर लोग तो अच्छे से जानते है लेकिन उनके जीवन के बारे में, उनके जीवन के किस्से के बारे में लोग अधिक जानना चाहते है|

Source

68 वर्षीय वेकैया नायडू बीजेपी के साउथ क्षेत्र का बड़ा चेहरा है| मोदी सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय सभाल रहे नायडू बीजेपी के विश्वसनीय चेहरा है और ये बीजेपी और आरएसएस दोनों की विचारधारा को अच्छे से समझते है| आज हम आपको  वेंकैया नायडू के बारे में एक अनोखी घटना बताने जा रहे है जिसने संसद में मौजूद सभी सांसदों को खिलखिलाने पर मजबूर कर दिया था| दरअसल वेंकैया नायडू गंभीर स्वभाव के दिखते हैं, ऐसे में ऐसी कोई बात अगर उन्होंने कर दी जो खिलखिलाने पर मजबूर कर दी हो तो इसे हरकोई जानना चाहेगा|

Source

दरअसल वेंकैया नायडू बीजेपी को कई बड़ी मुश्किल घडी से बाहर निकालने में अहम् भूमिका निभा चुके है इसलिए वेंकैया नायडू बीजेपी का एक अहम चेहरा माने जाते है| एक बार नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद संसद में बहस चल रही थी| विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा था| इसी बात से गुस्सा हुए नायडू ने विपक्ष के नेता मल्लिका अर्जुन खड्गे पर निशाना साधते हुई एक उदहारण दिया जिसके बाद संसद में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे| आप वीडियो में देख सकते है कि किस तरह नायडू में विपक्ष पर हमला बोलकर एक गाना गा के विपक्ष को शांत कर दिया था|इसके बाद लोग ठहाके लगाने लगे और कुछ देर तक संसद शांत रही और उसके बाद कार्यवाही सही ढंग से चलने लगी|

आपकी जानकारी के बता दे कि सोमवार को नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए बीजेपी की अहम् बैठक में वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लगा दी| इसका एलान करते हुए अमित शाह ने बताया कि नायडू एक किसान परिवार से आते है और पार्टी में नीचे पदों से काम करते हुए आज वो बीजेपी के साथ खड़े है और एक भरोसे मंद नेता है| इनके नाम को देने के लिए न कि बीजेपी बल्कि पूरी NDA एकमत है| इनका नाम पहले से रेस में सबसे आगे था पर मोदी को यह फैसला लेना था कि वो अपने मंत्रिमंडल में एक मंत्री को कम कर सकते है या नही| लेकिन अहम् बैठक में मोदी ने एम वेंकैया नायडू के नाम पर हामी भर दी|

Loading...
Loading...