रिवाल्वर रानी बनकर आई युवती और मंडप से दूल्हे राजा को उठा कर ले गई

प्रेमिका अशोक को स्कार्पियो में बैठा फरार हो गई।

325
Share on Facebook
Tweet on Twitter

अशोक की शादी हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी राम संजीवन की बेटी भारती से तय हो गई। सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार अशोक की बरात भवानीपुर गांव आई थी। शाम को कन्या पक्ष ने बरातियों की आवभगत की। उसके बाद जयमाल कार्यक्रम और भोजन आदि हुआ। रात डेढ़ बजे करीब चढ़ावा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और दूल्हा अशोक कुछ बरातियों के साथ जनवासे में मौजूद था।

इसी बीच अशोक की प्रेमिका दो युवकों के साथ स्कार्पियो से जनवासे पर पहुंची और फिल्मी स्टाइल में उतरकर उसने अशोक के सिर पर तमंचा लगा दिया और बोली ‘प्यार हमसे किया और शादी किसी दूसरे से….यह बर्दाश्त नहीं। अचानक प्रेमिका को इस रूप में देखकर दूल्हा बने अशोक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। अन्य बराती देखते रह गए और प्रेमिका अशोक को स्कार्पियो में बैठा फरार हो गई।

वीडियो देखें-

2 of 2

Loading...
Loading...