राजनाथ बोले भारतीय सैनिको पर कि गयी बर्बरता का देगी भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब…

भारतीय सेना लेगी सैनिको की मौत का बदला...बोले राजनाथ सिंह...

944
Share on Facebook
Tweet on Twitter

राजनाथ सिंह ने कहा है कि पुंछ में पाकिस्तान आर्मी की बर्बरता का शिकार हुए दो सैनिकों की शहादत का बदला जरूर लिया जाएगा, लेकिन इसका एलान एडवांस में नहीं किया जा सकता। यूनियन होम मिनिस्टर ने आगे कहा- सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में भी 10 से 15 दिन का वक्त लगा था। सर्जिकल स्ट्राइक करने में भी 10 से 15 दिन सिर्फ तैयारी करने में लग गए थे। इसलिए ये नहीं माना जाना चाहिए कि भारत सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर की घटनाओं को कई बार बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। लेकिन, वो सच्चाई नहीं है। कश्मीर के लोग भी देश के दूसरे लोगों की तरह देश से प्यार करते हैं। राजनाथ बोले की “कश्मीर के बारे में मीडिया जो दिखाता है, वो कुछ ज्यादा हो जाता है। हकीकत में हालात इतने खराब नहीं हैं। एक या दो जगह जब दिक्कत होती है तो ऐसा दिखाया जाता है कि पूरे कश्मीर में यही हाल हैं। कश्मीर देश का अटूट हिस्सा था और इस हकीकत को कोई नहीं बदल सकता।

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत पर क्या बोले राजनाथ सिंह देखने के लिए आगे पढ़े…

1 of 2

Loading...
Loading...