PAK के जाल में ऐसे फंस गए भारतीय जवान, पीछे छूटे तो हुआ हमला

एक जवान मनदीप सिंह के शव का भी पाकिस्तान की सेना ने अपमान किया था

299
Share on Facebook
Tweet on Twitter

पैट्रोलिंग यूनिट एलओसी से करीब 250 मीटर दूर थी, तभी पाकिस्तान आर्मी ने भारत की दो पोस्ट पर हमला शुरू कर दिया। फायरिंग के बीच यूनिट के जवानों ने संभलने की कोशिश की। पाकिस्तान आर्मी की एक टीम सोमवार को एलओसी पार कर भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर तक आ गई। उसकी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने आर्मी-बीएसएफ के जवानों पर हमला किया। हमले में शहीद हमारे दो जवानों के सिर काट लिए। दरअसल, ये वो जवान थे जो पेट्रोलिंग के वक्त अपने बाकी साथियों से पीछे छूट गए थे।

इसी दौरान नायब सूबेदार परमजीत सिंह और BSF के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर पीछे छूट गए। बाकी जवान अपनी पोस्ट की तरफ लौट आए। पीछे छूटे जवानों पर पहले से घात लगाकर बैठी BAT ने हमला कर दिया। दोनों शहीद हो गए। BAT ने घात लगाकर इन पर हमला कर उनकी जान ली और बाद में शवों से बर्बरता की। लैंडमाइन्स ढूंढने निकले थे भारत के जवान इंटेलिजेंस एजेंसियों से यह खबर मिली थी

Loading...
Loading...