इस सड़क पर उल्टा चढ़ने लगता है पानी और हद तो तब हो जाती है जब..

26907
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देखा जाए तो अपने देश में ऐसी कई जगहें हैं जो आज भी एक पहेली बनकर रह गई हैं। इन स्थानों पर कुछ ऐसा है जिसको आज भी वैज्ञानिक नहीं समझ सके हैं। हालांकि हमने पहले भी कई बार इस प्रकार की जगहों के बारे में आपको बताया है। इसी कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं गुजरात राज्य की तुलसीश्याम नामक जगह के बारे में जो वैज्ञानिकों तक के लिए रहस्य बनी हुई हैं।

विख्यात एशियाटिक लायंस के जंगल ‘गिर’ से आप सब परिचित ही होंगे l यहाँ की यात्रा के दौरान आप इस रहस्यमयी स्थान का मुआयना कर सकते हैं। तुलसीश्याम नामक यह जगह पहले तो सिर्फ गरम पानी के सोते के लिए प्रसिद्ध थी, लेकिन अब इससे और एक नया रहस्य जुड़ गया है।

तुलसीश्याम से मात्र 3 किमी दूर एक ढलवां सड़क है। इस सड़क की खासियत यह है कि अगर ढाल पर आप अपना गाड़ी बंद कर लुढ़काना शुरू कर दें तो वह नीचे आने की बजाय ऊपर की ओर आने लगती है। इतना ही नहीं, अगर इस ढाल पर आप पानी गिरा दें तो वह भी नीचे आने की बजाय ऊपर की ओर चढ़ने लगता है। अब यह ढलवां सड़क इतनी प्रसिद्ध हो चुकी है कि यहां सैलानियों का हर समय तांता लगा रहता है।

v

Loading...
Loading...