इन देशों में लीगल है बच्चों की शादी, जानिए कौन से हैं वो देश जहाँ होता है ऐसा!!!

यहाँ होती है बच्चों की शादी...

1156
Share on Facebook
Tweet on Twitter
2011 में सऊदी अरब के जाने-माने मुफ्ती शेख सालेह अल-फवजान ने यह फतवा देकर दुनिया में गंभीर बहस छेड़ दी थी कि पालने में लेटी बच्ची की भी शादी की जा सकती है। दरअसल, साल 2010 में 11 साल की एक सऊदी बच्ची ने अपने 80 साल के पति से तलाक ले लिया था। उसके बाद सऊदी अरब का कानून मंत्रालय लड़कियाें के विवाह की मिनिमम एज 15 साल तय करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सऊदी अरब अब भी दुनिया के उन 6 देशों में शामिल है, जहां शादी की कोई न्यूनतम उम्र नहीं है। यानी तकनीकी तौर पर वहां दुधमुंही बच्चियों से भी शादी की जा सकती है…
 
यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, दुनिया में हर दिन 39 हजार कमउम्र लड़कियों की शादी होती है।जिन देशों में मैरिज की मिनिमम एज तय है, वहां भी धड़ल्ले से शादियां हो रही हैं। यहां नाइजर जैसा देश भी है, जहां 75 प्रतिशत लड़कियों की शादी 18 साल की होने से पहले ही हो जाती है।  हैरानी की बात है कि बाल विवाह वाले देशों में अमेरिका भी शामिल है, जहां कई राज्यों में कानूनन बच्चों की शादी हो सकती है।अमेरिका के मैसाच्युसेट्स और वर्जीनिया में 12-13 साल की बच्चियां भी शादी कर सकती हैं, बशर्ते जज इसकी इजाजत दे दे। लड़कियों के साथ हो रहा ऐसा व्यव्हार उन्हें मानसिक तथा शारीरिक दुःख देता है ये सरासर गलत है|

आगे देखिये दिल दहला देने वाला विडियो…

1 of 2

Loading...
Loading...