वीडियो : अब जाकर दुनिया के सामने आई विश्व की सबसे बड़ी शार्क! आने वाली है…

4845
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दुनियाभर के रहस्यमय प्राणियों के बारे में हम रोजाना एक नई कहानी सुनते हैं, जिन्हें मानव सही या गलत होने दावा करते रहते हैं. एक तरफ हमारी तर्क शक्ति कहती है कि ऐसे जीवो का दावा करना झूठा है. तो वहीं दूसरी तरफ एक उम्मीद भी हमारे मन में अपना घर बना लेती है. जो हमे सोंचने पर मजबूर करती है कि क्या वाकई में ऐसे जीव हो सकते हैं. विशालकाय और रहस्म जीवों के ज्यादातर किस्से प्राचीन कहानियों और लोगों कि कई हुई बातों पर आधारित होते हैं.

source

इनमें कुछ जीव ऐसे भी हैं जिनके होने के वैज्ञानिक सबूत हमे मिले हैं. भले ही इनमें से कुछ जीव आज इस दुनिया से विलुप्त हो चुके हैं. लेकिन वैज्ञानिकों के पास कुछ ऐसे सबूत हैं जिनसे ये बात साबित हो जाती है कि एक समय में ये सभी जीव इस धरती पर मौजूद थे. उन्ही प्राचीन जीवों में से हम जिस जीव के बारे में बात करने जा रहे हैं वो एक विशालकाय शार्क है.

source

जिस विशाल शार्क के बारे में हम बात कर रहे हैं उसके बारे में कहा जाता है कि ये विशाल शार्क आज से 26 लाख साल पहले पानी में रहनी वाली सबसे खतरनाक शार्क थी. इसकी लम्बाई 60 फीट के आकार कि हुआ करती थी. आपको बता दें कि अबसे पहले इस जीव को लेकर दावे किये गए कि समुद्र का ये विशालकाय जीव आज भी इस दुनिया में जिंदा है.

source

मेगा लीडोन शार्क कई बड़े चैनलों की डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बन चुकी है. इतना ही नहीं इन डॉक्यूमेंट्री में ये दावा भी किया जाता रहा है कि मेगालेड़ोन प्राजाति कि कुछ विशालकाय शार्क आज भी समुद्र कि गहराई में मौजूद हैं. 26 लाख साल पहले पाई जाने वाली ये मछली लोगों को हैरान और उत्सुक कर देती है कि क्या इतनी बड़ी शार्क आज भी मौजूद हो सकती है.

source

खोजकर्ताओं के पास कई ऐसे तथ्य मौजूद हैं जिससे ये बात और पुख्ता हो जाती है कि अबसे 26 लाख साल पहले ये शार्क समुद्र में राज किया करती थीं. माना जाता है कि उस समय ये सबसे खतरनाक शार्क हुआ करती थी.  इसका आकार इतना बड़ा था कि ये समुद्र के किसी भी जीव को निगलने में सक्षम थी.

source

आज के समय में सबसे बड़ी शार्क माने जाने वाली ग्रेट वाईट शार्क की तुलना में मेगालोडोन का आकार पांच गुना ज्यादा रहा होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये जीव अब पूरी तरह से लुप्त हो चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आई जिनमें लोगों ने माना कि ये विशाल दानाव आज भी जिंदा है.

source

इस विशालकाय जीव के कई और तथ्यों के बारे में आप हमारी इस वीडियो में जान सकते हैं. हमारा मकसद आपको भयभीत करना नहीं है बल्कि हमारा मकसद आपको दुनिया के उन रहस्यों से अवगत कराना है जिनके बारे में आप नहीं जानते.