वीडियो में देखिये कैसे इस छात्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी है खुली चेतावनी !

238
Share on Facebook
Tweet on Twitter

योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद संभाले हुए 100 दिन से ज्यादा का वक़्त बीत चूका है| प्रदेश में 100 दिन अधिक का समय भाजपा की सरकार जनता की सेवा कर रही है| तमाम वादे, तमाम योजनाएं, तमाम टीमों की गठन सब ठीक है| पर जिस वजह से जनता पिछली सरकार से त्रस्त थी उसपर योगी सरकार नकेल कसने में नाकाम ही दिखाई दे रही है| कानून व्यवस्था बिलकुल लचर दिखाई दे रहा है| हत्या, लूट,डकैती, बलात्कार और छेड़खानी जैसी अपराधों पर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है| बात तब तो और शर्मनाक हो जाती है जब कोई लड़की प्रदेश छोड़ने की धमकी देने लगे|

Source

सरकार के तमाम तबादले के बावजूद पुलिस प्रशासन लचर ही है| यहाँ तक योगी सरकार द्वारा गठित एंटी रोमिओ तो बस नाम के लिए रह गया है| हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्युकी आज भी सरेआम लड़कियों से छेड़खानी की जा रही है आज भी बच्चियों का बलात्कार हो रहा है| इससे ये साफ़ हो जाता है कि कही न कही सरकार कि पुलिस अपन काम नही कर रही है| बदमाशों के अंदर कानून नाम का कोई डर नही है| आपकी जानकारी के लिए बता दू कि अभी कुछ पहले एक बीजेपी नेता का चालान काटने वाली महिल SI का तबादला हो जाने से जनता भी योदी के इस कदम से नाखुश नजर आ रही है|

Source

दरअसल आगरा की रहने वाली एक लड़की ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग मांग की ऐसा न होने पर उसने उत्तर प्रदेश छोड़ देने के धमकी भी दे दी| जिसके बाद इस लड़की के ख़त की खबर मीडिया के जरिये पुरे प्रदेश में आग की तरह फ़ैल गयी| दरअसल इस लड़की ने खत लिखकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि कुछ मनचले उसके साथ छेड़खानी करते है जिनके वजह से लड़की ने अपनी पढाई तक छोड़ दी| मनचलों में किसी कानून का डर नही है|

Source

बच्ची का दावा यह बात पूष्टि देती है कि जब वो एक दिन अपने भाई और पापा के साथ मंदिर जा रही थी फिर भी उन मनचलों ने इस लड़की के साथ न कि छेड़खानी की बल्कि उसके कपडे तक उतारने की कोशिश| लड़की के पापा और भाई के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी| जिसके बाद लड़की आक्रोश में आकर मुख्यमंत्री के एंटी रोमिओ पर उंगली उठाते हुए कहा- हमें सुरक्षा दीजिए वरना हम उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे| दरअसल इस बात को स्वीकार भी किया जा सकता है कि पिछले कुछ महीनो में कानून व्यवस्था एक दम लचर नजर आ रही है|

मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि जिस गुंडागर्दी से तंग आकर जनता ने पिछली सरकार को सत्ता से उठा फेंका था अगर उससे निजात नही मिलेगी तो सत्ता छीनने में कोई देर नही लगती| वो समय बहुत जल्दी आएगा जब योगी को लोगो के बीच जाना पड़ेगा| इसलिए सरकार को चाहिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को एक दम मजबूत किया जाये| प्रदेश में बच्चियों पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए उचित कदम उठाया जाना चाहिए|

 

Loading...
Loading...