वीडियो: रेलवे स्टेशन पर गाना गाते इस कलाकार का वीडियो हो गया वायरल, लाखों लोग देख चुके है ये वीडियो!

267
Share on Facebook
Tweet on Twitter

कलाकार कहीं भी हो अपनी कला के जरिए निखर ही आता आता है| भारत में कलाकारों की कोई कमी नही है बस कमी है तो उन्हें एक उचित प्लेटफॉर्म मिलने की | भारत में ना जाने कितने बच्चों की प्रतिभा और कला अंदर ही अंदर दबी रहा जाती है| कभी लोगो के सामने नही आ पाती| इसी तरह कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम एक भिखारी के कपड़ों में सडक के किनारे बैठ कर गाना गा रहे थे| जिनको सुनने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गयी थी| इससे यह साफ़ होता है कि भारत में इंसान देखकर नही उनके कला देखकर सूना जाता है|

Source

इसी तरह इस समय एक वीडियो इस समय फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे एक कलाकार कुछ गाने गाते हुए दिखाई दे रहा है| और लोग उसकी आवाज़ की तारीफ कर रहे है| इस कलाकार की अवाज भी किसी गायक से कम नही लगती है| और जिस गाने कि गा रहा है लोग उसे सुनने में मग्न हो गये है| इस वीडियो को सुशील सिंह ने फेसबुक पर अपलोड किया है जिसे लगभग 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और कमेंट्स की भरमार आ गयी है||

Source

दरअसल एक कलाकार रेलवे स्टेशन पर गाना गा रहा है जिसके वीडियो रिकॉर्ड करके 3 भाग में अपलोड किया गया है| जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके है| इसमें 66 हजार से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके है| वीडियो पोस्ट करने वाले सुशील ने बताया लिखा कि नैनीताल जाते समय रास्ते में हुइ इस कलाकार से मुलाकात| आप भी सुने इनके आवाज और इनका नाम है सोविक| एक चैनल से बातचीत में सोविक ने बताया कि आसनसोल से हल्द्वानी जा रहा था| ट्रेन में मेरे एक दोस्त ने मुझसे गाना गाने के लिए कहा|

Source

मुझे नही पता था कि मेरे गाने का कोई वीडियो बना रहा है| ट्रेन स्टेशन पर रुकी थी तो सबने मुझे गाने के लिए कहने लगे तो मैं गाने लगा मुझे तो यह भी नही कि वो कौन सा स्टेशन था जहां ट्रेन रुकी थी| मेरे हल्द्वानी पहुचने पर मुझे किसी ने बताया कि तुम्हारी वीडियो फेसबुक पर खूब देखी जा रही है शेयर की जा रही है| तब मुझे पता चला|  सोविक ने संदेशे आते है हमें तड़फाते है, मुस्कराने की वजह तुम हो जैसे गाने गाये| स्टेशन पर खड़े लोगो ने भी सोविक को खूब एन्जॉय किया|

Nainital Jate smay Tren me hui es klakar mulakat Aur Ap bhi sune enki aawaj Aur enka name h Sovick…….

Posted by Sushil Singh on Wednesday, June 21, 2017

इसी तरह का एक और वीडियो हम आपको दिखा रहे है जिसमे एक मासूम सा बच्चा ढोलक बजा रहा है उसकी ढोलक की आवाज़ सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा आप वीडियो में देखेंगे कि किस तरह इस बच्चे की ढोलक की धुन सुनने के लिए लोगो की वहां भीड़ जमा हो चुकी है| इस वीडियो किसी रास्ते का लग रहा है जहा पर बैठकर बच्चा कुछ पैसों के लिए यह ढोलक बजा रहा है पर इस बच्चे की ढोलक सुनकर दिल तो सच में खुश हो गया जाएगा| इस तरह कला से भरपूर तमाम बच्चे आपको दिख जाते होंगे|

दरअसल हमारे देश में कला की कमी नही है कमी है तो कलाकारों कि उचित स्थान और सम्मान मिलने की| ये हमारा देश है जहां नौकरी के लिए अंग्रेजी भाषा मांगी जाती है और अंग्रेजी बोलने वाला कचरा उठाते हुए दिखाई देता है| हमारे देश में कई सारे अजूबे है जो देश को एक अलग मुकाम तक पंहुचा रहे है| हमारा देश वाकई गज़ब है

Loading...
Loading...