वीडियो : कपिल शर्मा के शो में पहुंचे कुमार विश्वास ने फिर कर दी ये बड़ी गलती, महिला ने दर्ज कराई शिकायत|

1441
Share on Facebook
Tweet on Twitter

कुमार विश्वास इस समय देश के माने जाने कवि और आम आदमी पार्टी के नेता है जिनके उपर आम आदमी पार्टी ने राजस्थान का प्रभार सौंपा है| दरअसल कुमार विश्वास हमेशा से किसी न किसी बयान को लेकर या अपनी कविताओं को लेकर और कभी कभी अपने राजनीति से जुड़े विवाद के लिए सुर्ख़ियों में बने रहते है| कुमार विश्वास अपनी कविताओं के लिए युवाओं में काभी लोकप्रिय है| कुमार विश्वास के उपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी लगता रहता है| कुमार विश्वास एक यूनिवर्सिटी में हिंदी के अध्यापक थे| लेकिन अन्ना आन्दोलन के दौरान कुमार ने वहां से इस्तीफ़ा दे दिया था|

Source

दरअसल कुमार विश्वास पिछले दिनों द कपिल शर्मा शो में कपिल के मेहमान बनकर गये थे जिसके साथ उर्दू कवियों के महारथी राहत इन्दौरी के साथ एक शायरा भी पहुंची थी| यही पर कुमार विश्वास ने महिलाओं के उपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद दिल्ली की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है| दरअसल कुमार विश्वास के उपर पहले से इस तरह के कई आरोप लग चुके है| हालाँकि कुमार विश्वास खुद को महिलाओं के हक में लड़ने की बात करते है| कुमार विश्वास पर अमेठी में चुनाव लड़ने के दौरान एक महिला ने यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था|

Source

कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास ने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा था कि “चुनाव के वक़्त अपनी कालोनी और मुहल्ले में वोट मांगना मुश्किल हो जाता है क्युकी उस महिला के पति को भी जीजा जी बोलना पड़ता है जिसके साथ हमारा अफेयर चला होता है|” कहना पड़ता है जीजा वोट तो दे देना सामान तो आप ले ही चुके हो| इसी बात पर परिवार के साथ इस  कार्यक्रम को देख रही एक बच्ची ने अपनी माँ से पूंछा कि क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जायेंगे| जिसके बाद महिला ने दिल्ली एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है|

Source

कुमार विस्वास इससे पहले दक्षिण भारतीय महिलाओं के उपर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में फंस चुके है और उनपर इस तरह के कई केस भी दर्ज है| दक्षिण भारतीय नर्सो के उपर दिए गये आपत्तिजनक जोक्स पर नर्सो ने कुमार के खिलाफ मोर्चा भी निकला था जिसके बाद कुमार ने माफ़ी भी मांगी थी | इतना ही नही कुमार विश्वास हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ भी काफी विवादित टिप्पणी कर चुके है| जिसको लेकर कुमार विवादों में रह चुके है| मगर एक बात सोचने वाली है कि कुमार विश्वास का ये टिप्पणी कोई नई नही है| अगर आप कुमार के वीडियो देखते होंगे तो कुमार इस टिप्पणी को पहले से करते आये है|

कुमार विश्वास राजनीति में भी सक्रीय है और इस समय आम आदमी पार्टी की तरफ से राजस्थान का नेतृत्व कर रहे है| कुमार विश्वास काले धन के खिलाफ निकले अभियान में अन्ना आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था| इसी आन्दोलन के दौरान कुमार और अरविन्द नजदीक आये थे और दोनों में मित्रता हो गई| दरअसल कुमार विश्वास जब से राजनीतिक जीवन की शुरू की है तब से उनपर विवादित बयान को लेकर तमाम तरह के केस दर्ज होने शुरू हो गये थे| उनके पुराने वीडियो को खोज कर उनके विवादित टिप्पणी को निकाल कर उनपर केस दर्ज किया जा रहा था| खैर अभी तक कुमार सभी मामलों से आसानी से निकलते चले आये है|

 

Loading...
Loading...