मोदी जी भी अपने आंसू भी नही रोक पाए इस दुख की घड़ी में…

PM मोदी डूबे शोक में...

7282
Share on Facebook
Tweet on Twitter

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 61 साल के अनिल दवे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ से काफी समय से जुड़े रहे। पिछले साल ही उन्‍हें पर्यावरण मंत्री का पदभार दिया गया था। एक साल भी अभी उन्‍हें इस पद को संभाले नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल दवे के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने कहा कि अनिल दवे जी हमेशा एक समर्पित समाजसेवक के रूप में जाने जाएंगे।

अनिल माधव दवे ने अपना जीवन पर्यावरण के लिए समर्पित कर दिया था। नर्मदा बचाओ अभियान से भी वह जुड़े हुए थे। शायद यही वजह थी कि उन्‍हें पिछले साल 5 जुलाई 2016 को केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री का पद दिया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘अनिल माधव दवे जी की मौत से दुखी हूं, वह मेरे दोस्त और एक आदर्श साथी थे। ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति दें। लोक हित के काम के लिए दवे जी को याद रखा जाएगा। कल शाम ही वे मेरे साथ थे। काफी समय तक हम बातचीत करते रहे थे।

आगे देखिये कैसे हुआ अनिल माधव दवे का निधन…

1 of 2

Loading...
Loading...