कश्मीर में सोशल मीडिया और पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर हुई सख्ती, जिससे भड़का पाकिस्तान….

कश्मीर में किया जा रहा सोशल मीडिया का दुरूपयोग

3067
Share on Facebook
Tweet on Twitter

जम्मू-कश्मीर सरकार ने केबल नेटवर्क के जरिए घाटी में प्रसारित किए जाने वाले कुछ पाकिस्तानी और सऊदी कट्टरपंथी टीवी चैनलों पर शिकंजा कसा है। बिना इजाजत के चल रहे इन चैनलों पर सख्ती बरतने के बाद पाकिस्तानी मीडिया बौखला गया है और इन चैनलों के गुण गाने लगा है। दरअसल कुछ दिनों पहले हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस बात की ओर ध्यान खींचा था कि किस तरह घाटी में प्रतिबंधित चैनल भी धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिसकी वजह से वहां के युवा गुमराह किए जा रहे हैं। इसके बाद ही सरकार ने यह कदम उठाया है।

राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित चैनलों पर तुरंत पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने 34 चैनलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है। इनमें हम टीवी, जियो न्यूज, जियो तेज, एक्सप्रेस न्यूज, ए टीवी, अब तक न्यूज, 92 न्यूज, सऊदी सुन्नाह, सऊदी कुरान, अल अरेबिया, पैगाम, हिदायत, नूर, मदानी, सहर, कर्बला, अहलीबात, फलक, जियो न्यूज, अल कुरान, सामना न्यूज और जाकिर नाइक का पीस टीवी शामिल हैं।

 

आगे देखिये किन किन सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी एक महीने के लिए बैन लगाया गया …

1 of 2

loading...