भारत ने शुरू की कार्यवाही ,..पाकिस्तान सीधा निशाने पर

26930
Share on Facebook
Tweet on Twitter

पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों के घायल होने की खबर है और उनके रिहायशी क्षेत्रों में भी क्षति हुई है। पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब नौ बजे पुंछ जिले (जम्मू कश्मीर) के देगवार सेक्टर में एक साथ पांच सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। उसने पहले हल्के हथियारों का उपयोग किया और उसके बाद सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार का प्रयोग किया।


भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी सेना को करार जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने दोपहर एक बजे गोलाबारी बंद कर दी। पाकिस्तानी गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं उन्हें फिर से पलायन न करना पड़े।

2 of 2

Loading...
Loading...