दिग्विजय सिंह की इस हरकत के बाद सोनिया गांधी दिखा सकती है उन्हें बाहर का रास्ता..!!

दिग्विजय सिंह ने फिर से विवादित बयान दिया, ट्वीट कर शर्मसार हुई पार्टी

32545
Share on Facebook
Tweet on Twitter

राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कह दिया है कि अब वह फिर मजाक का विषय बन गए हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
हमेशा अपने बयानों और विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह की जुबान एक बार फिर से फिसल गई है। इसको लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनकाे लेकर काफी कुछ चल रहा है। इस बार दिग्विजय अपने ट्विटर हैंडल पर की गई अपनी एक पोस्‍ट को लेकर चर्चा में आए हैं। दरअसल, उन्‍होंने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्‍ट किया था। यह वीडियो कांग्रेस के पूर्व सांसद राजकुमारी रतना सिंह द्वारा प्रोड्यूस्‍ड किया गया था। इस वीडियो को एक्सप्लेन करने के चक्‍कर में उन्‍होंने जो लिखा, वही अब सुर्खियों में आ गया है।


उन्‍होंने इस वीडियो के नीचे लिखा कि रत्ना सिंह के पिता स्‍वर्गीय दिनेश सिंह पहले इंदिरा गांधी की कैबिनेट में थे और बाद में राहुल गांधी की भी कैबिनेट के हिस्सा रहे। सोशल मीडिया पर उनके इस कमेंट को लेकर चर्चा गरम है कि आखिर राहुल गांधी की कौन सी कैबिनेट आज तक बनी है जिसमें रत्ना सिंह के पिता को शामिल किया गया था। राहुल गांधी की आजतक कोई कैबिनेट बनी ही नहीं और पार्टी के अंदर कोई कैबिनेट होती नहीं, तो फिर आखिर यह कौन सी कैबिनेट का जिक्र दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर हैंडल पर की गई पोस्‍ट में किया है। हालांकि अपने पोस्‍ट को उन्‍होंने बाद में हटा लिया।

आगे जानिए इस से पहले किस तरह की गलतिया कर चुके है दिग्विजय 

1 of 2

Loading...
Loading...