अंतिम संस्कार के बाद पत्नी की राख से निकली ऐसी चीज जिसे देख लोगों को धक्का लग गया…

27282
Share on Facebook
Tweet on Twitter

भगवान की देन कहे जाने वाले डॉक्टर कभी तो किसी के लिए सच में ईश्वर का रूप हो जाते है। तो कभी किसी व्यक्ति के लिए मौत बन जाते है। कभी-कभी डॉक्टरों की छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन लेती है। और आज इस कहानी ने ये सच साबित कर दिया है। डॉक्टर की जरा सी लापरवाही ने सबको सबक सिखा दिया।

source

आप सुनकर हैरान हो गये होंगे लेकिन सच में एक महिला जो कि पेट दर्द से पीड़ित थी। एक दिन ज्यादा बीमार होने के कारण महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन महिला को दर्द से आराम नही मिला। उसकी जो बीमारी थी। उसको उससे तो शायद छुटकारा मिल जाता लेकिन डॉक्टर की लापरवाही ने उसकी जिंदगी छीन ली। देखिये कैसे महिला ठीक होने के वजह मर गई। और इसका खुलासा और भी भयानक है, जो आपको चौंका देगा।

source

हरियाणा के यमुनानगर की ये घटना है। जहां महिला का एक निजी अस्पताल मे ऑपरेशन चल रहा था। उसी वक्त महिला के पेट में कैंची रह गई थी। महिला के पेट में बहुत तेज से दर्द होने लगा, जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद दूसरे दिन जब महिला का पति उसकी अस्थियां चुनने गया। तो राख में ऐसी चीज मिली जिसे देखकर लोगों के पैरों के नीचे के जमीन घिसक गई।

source

दरअसल जब पति राख से अस्थियां बीन रहा था तभी हाथ में सर्जिकल कैंची आ गई। जिसके बाद से परिजनों का अस्पताल पर शक होने लगा।  परिजनों ने जब कैंची देखी तो रिश्तेदारों ने कहा कि कैंची राख में मिलने का मतलब है कि डाक्टर ने आप्रेशन के दौरान उसे पेट में ही छोड़ दिया। जिसकी वजह से महिला का मौत हुई है। वहीं परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच पड़ताल करना शुरू कर दी है। और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

source

परिजनों का कहना है, कि जब महिला के पेट में दर्द होता था। तो डॉक्टर महिला को पेन किलर देते रहते थे। उसके बाद महिला का ऑपरेशन भी करवाया। लेकिन महिला की पेट दर्द में कोई सुधार नही हुआ। और हालात खराब होती ही रही। उसके बाद महिला ने पेट दर्द से परेशान होकर दम तोड़ ही दिया।